फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (सोमवार ) मोतीपुर प्रखंड अंतर्गत राज मंगल ज्ञानकुंज स्कूल, बनकट में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता बच्चों के विकास एवं रचनात्मक कौशल के लिए कराई जाती है। राज मंगल ज्ञानकुंज स्कूल में पिछले तीन बर्षो से पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाती रही है। सबसे पहले प्रयोग के तौर पर वर्ष 2020 में कराई गई थी। जिसमें मात्र 35 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था। वहीं, वर्ष 2021 में छात्र-छात्राओं की संख्या 50 तक हो गई।
प्रतियोगिता के संबंध में राज मंगल ज्ञानकुंज स्कूल के शिक्षक बबलू पटेल ने बताया कि इस तरह से प्रतियोगिता कराने से छात्र-छात्राओं में एक तरह से उमंग दिख रही है। साथ ही विद्यालय के प्रति अभिभावकों को खुशी के साथ आभार भी व्यक्त करते हैं।
इस वर्ष 2022 में छात्र-छात्राओं की संख्या 60 है। जानकारी हो कि इस विद्यालय में यह प्रतियोगिता नि:शुल्क ली जाती है। प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रुप में ट्रॉफी दी जाती है। बाकी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल दिया जाता है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में नंदनी कुमारी, खुशी कुमारी, पम्मी कुमारी, अंकिता कुमारी, श्रेया कुमारी, नेहा कुमारी, सोम्या , रिंकी कुमारी, रितू कुमारी, संजना कुमारी, साक्षी कुमारी, अनिष कुमार, आयुष कुमार, रितिक कुमार, संजीव कुमार, आदिती कुमारी, सौम्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, महिमा कुमारी, फिरोज , आर्यन, दिवाकर कुमार, सार्थक कुमार मानवी कुमारी, प्रतीक कुमार के अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस तरह से विद्यालय के कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षक मुकेश कुमार, पंकज कुमार, नितेश कुमार, पंकज कुमार, जय प्रकाश वर्मा, मिथलेश कुमार, अंजली कुमारी, आरती कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, चांदनी कुमारी, के साथ अन्य ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ